देश के स्कूली छात्रों को पर्यावरण के नजदीक लाने के उद्देश्य से केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा 10 अगस्त 2015 को शुरू की गई उस योजना को क्या नाम दिया गया है जिसके तहत स्कूलों में पौधों की नर्सरी तैयार कर बच्चों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जायेगा? – “स्कूल नर्सरी योजना” (“School Nursery Yojana”) का केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने 10 अगस्त 2015 को उद्घाटन किया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश को हरा-भरा तथा स्वच्छ रखने के लिए बच्चों को पर्यावरण से जोड़ना है। योजना के तहत स्कूली बच्चे अपने विद्यालय में बीजों को बो कर तथा पौधों को लगाकर नर्सरी तैयार करने का काम करेंगे। खास बात है कि जीव-विज्ञान विषय से जुड़े बच्चों के लिए यह कार्य उनके विषय का हिस्सा माना जायेगा जबकि अन्य विषयों का अध्ययन कर रहे बच्चों के लिए इसे गैर-अकादमिक गतिविधियों (Extra-Curricular Activities) का हिस्सा माना जायेगा। इसके अलावा योजना के तहत बच्चे अपने स्कूल और मोहल्ले में वृक्ष गणना (Tree Census) करने का काम करेंगे। वहीं इसके तहत विद्यालयों में न्यूनतम 100 वर्ग मीटर क्षेत्र में नर्सरी तैयार करने का प्रावधान किया गया है। योजना को पहले वर्ष देश के 1,000 स्कूलों में शुरू करने की योजना है जबकि दूसरे साल इसे 5,000 स्कूलों तथा तीसरे साल 10,000 स्कूलों में शुरू करने की सरकार की तैयारी है।
Tuesday, 11 August 2015
स्कूल नर्सरी योजना

Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment