Tuesday, 11 August 2015

नेपाल (Nepal) में नया संविधान (New Constitution) बनाने की प्रक्रिया


नेपाल (Nepal) में नया संविधान (New Constitution) बनाने की प्रक्रिया में एक अत्यंत अहम घटनाक्रम में देश के चार राजनीतिक दल प्रस्तावित नए संविधान में संघवाद के जटिल मुद्दे पर सर्वसम्मति बन गई तथा इसके तहत अब देश को प्रांतों में विभाजित किया जायेगा। इस मुद्दे पर हुए समझौते के अनुसार देश को कुल कितने प्रांतों (Provinces) में बाँटा जायेगा इस मुद्दे पर बनी सहमति में प्रधानमंत्री कोइराला तथा देश की चार प्रमुख राजनीतिक दल शामिल थे। ये दल हैं – नेपाली कांग्रेस (Nepali Congress), सीपीएन-यूएमएल (CPN-UML), यूनीफाइड सीपीएन-माओवादी (Unified CPN-M) तथा मधेशी पीपुल्स राइट्स फोरम – डेमोक्रेटिक (MPRFD)। समझौते के अनुसार देश को कुल छह प्रांतों में बाँटा जायेगा तथा इस सभी प्रांतों की सीमा भारत की सीमा से सटी होंगी। उल्लेखनीय है कि नेपाल में नया संविधान बनाने की प्रक्रिया चल रही है जिसके तहत संविधान सभा (Constituent Assembly) तमाम जटिल तथा विवादास्पद मुद्दों को सुलझाने की प्रक्रिया से गुजर रही है। देश को प्रांतों में बाँटने का मुद्दा काफी विवादित मुद्दा था तथा इस मुद्दे को सुलझा कर इस संविधान को पूरा करने की प्रक्रिया भी अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच गई है। यहाँ उल्लेखनीय है कि जहाँ देश में प्रांतों की संख्या और इनकी सीमा के बारे में सहमति बन गई है वहीं प्रांतों के नाम तय किया जाना शेष है। समझौते के तहत सभी छह प्रांतों की सीमा भारत से सटी होंगी तथा सबका भारत से आवागमन होगा। राजधानी के जिला काठमाण्डू को प्रांत संख्या 2 में रखा जायेगा तथा इस प्रांत के अलावा शेष सभी प्रांतों को तीन भौगोलिक भागों में बाँटा जायेगा – पर्वतीय भाग (mountain region), पहाड़ी भाग (hilly region) तथा दक्षिण का मैदानी भाग (southern plains)।

No comments:

Post a Comment